फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवाम की आवाज: जम्मू कश्मीर को समृद्ध और प्रगतिशील प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य- उपराज्यपाल

Sun, 19 Mar 2023 04:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आवाम की आवाज लोगों की आवाज है और प्रत्येक नागरिक को जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेडियो कार्यक्रम 'आवाम की आवाज' ने दो साल पूरे कर लिए हैं। रविवार को कार्यक्रम के 24वें संस्करण को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा यह दो साल गरीबों के कल्याण, नीति निर्माण में जनभागीदारी, महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे हैं।

विज्ञापन


एलजी ने कहा कि आवाम की आवाज लोगों की आवाज है और प्रत्येक नागरिक को जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। कार्यक्रम ने पिछले दो वर्षों में लाखों लोगों के जीवन को छुआ है और जहां तक पथ प्रवर्तक जन-केंद्रित सुधारों का संबंध है, इसने प्रतिमान बदलाव भी देखा है।

जनता सबसे पहले को बताया शासन मंत्र

उन्होंने कहा, 'हमारा शासन मंत्र है- जनता सबसे पहले। हमारा लक्ष्य एक भरोसेमंद, समृद्ध और प्रगतिशील जम्मू-कश्मीर का निर्माण करना है और हम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' 
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपराज्यपाल में जम्मू कश्मीर की कला, शिल्प और भाषाई विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में नागरिकों के अभिनव प्रयासों की कहानियां साझा की। उन्होंने लोगों के प्रेरक प्रयासों, सामुदायिक सेवा की दिशा में महिलाओं के सुझावों की सराहना की।

उपराज्यपाल ने बारामुला के तंगमर्ग के गौहर अली खान के अनुकरणीय प्रयास पर प्रकाश डाला, जिन्होंने कृषि में नए नवाचारों और नई तकनीकों को अपनाने के माध्यम से एकीकृत कृषि प्रणाली में बड़ा बदलाव लाया है।

ऋचा शर्मा की सफलता  महिला उद्यमियों को कर रही प्रेरित

किश्तवाड़ की ऋचा शर्मा की कहानी साझा करते हुए बताया कि वह एक स्वयं सहायता समूह चलाती हैं, जो ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से डिस्पोजेबल पेपर कप और प्लेट का निर्माण करते हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि उनकी सफलता नवोदित महिला उद्यमियों को प्रेरित कर रही है।

ये भी पढ़ें- J&K: भारत-संयुक्त अरब अमीरात की निवेशक बैठक, श्रीनगर में 250 करोड़ का लागत से तैयार होगा मेगा-मॉल,  LG ने रखी आधारशिला

शिल्पकार गुलाम मोहम्मद बेग का किया जिक्र

उपराज्यपाल ने उस्ताद शिल्पकार गुलाम मोहम्मद बेग का भी उल्लेख किया, जो जम्मू-कश्मीर शिल्प की अमूल्य कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों की भाषाई विरासत के संरक्षण की सराहना की

उधमपुर के स्वतंत्र देव कोतवाल के निःस्वार्थ प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, एक वकील, एक लेखक और एक कोविद योद्धा के रूप में कई भूमिकाएं निभाई हैं। 

उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर के इतिहास और संस्कृति के इतिहासकार के रूप में पुंछ के केडी मैनी के प्रयासों की सराहना की। उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों की भाषाई विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए अहम योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें- Poonch Accident: मेंढर में खाई में गिरा ईको वाहन, परीक्षा देने जा रहे 13 विद्यार्थी घायल, चालक भी जख्मी

उपराज्यपाल ने महिलाओं और बच्चों के बीच कुपोषण पर जम्मू से पारुल बांदराल, कुलगाम से उज्मा अर्शिद और मीरां साहिब, जम्मू से सुपिंदर कौर सहित दूर-दराज के क्षेत्रों में चिकित्सा शिविरों के आयोजन पर नागरिकों के सुझावों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन



जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जनभागीदारी का मिला सुझाव  

उपराज्यपाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान और मलेरिया और डेंगू से लड़ने के लिए जनभागीदारी को व्यवहार्य उपायों में से एक बनाने के लिए सांबा से दीपक परगोत्रा से प्राप्त सुझावों का उल्लेख किया। श्रीनगर के फैजल एजाज ने जम्मू-कश्मीर में आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जनभागीदारी का सुझाव दिया। पुलवामा के आशिक हुसैन गनाई ने केसर की खेती में स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा को बढ़ावा देने के उपायों पर लिखा है।

उपराज्यपाल ने लोगों से प्राप्त सुझावों पर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों की सेवाएं और कल्याण सुनिश्चित करने में विभिन्न विभागों के प्रयासों से भी अवगत कराया और जम्मू कश्मीर की समृद्धि और विकास के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें- Kathua: महिला पुलिस थाने के मुंशी को रिश्वत लेते CBI ने पकड़ा, हिरासत में हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें