फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गुजरात के जालसाज को वीवीआईपी प्रोटोकॉल देने में दो अफसरों की भूमिका संदिग्ध, होगी विभागीय जांच

Sun, 19 Mar 2023 01:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

वीवीआईपी प्रोटोकॉल लेने के मामले में फंसे गुजरात के जालसाज किरण पटेल के वकील रेहान गौहर ने बताया कि किरण की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई संभव है।
विज्ञापन
Srinagar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के जालसाज किरण पटेल को वीवीआईपी प्रोटोकॉल देने के मामले में दो अफसरों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। इनके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। तब तक दोनों को पद से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा। इनमें एक पुलिस तथा दूसरा प्रशासन से जुड़ा अधिकारी है। इन्हें डीजीपी तथा मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध किया जाएगा। यह कार्रवाई जल्द होगी।

विज्ञापन


इस बीच, कश्मीर में वीवीआईपी प्रोटोकॉल लेने के मामले में फंसे गुजरात के जालसाज किरण पटेल के वकील रेहान गौहर ने बताया कि किरण की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई संभव है। न्यायिक रिमांड के बाद उसे शुक्रवार को सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। परिवार वाले उनके संपर्क में हैं और परेशान हैं। वे जल्द से जल्द जमानत चाहते हैं।

ज्ञात हो कि किरण पटेल को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया था। उसने खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर वीवीआईपी प्रोटोकॉल हासिल किया था। दो जैमरयुक्त गाड़ियों की मांग ने उसे फंसा दिया। कश्मीर प्रशासन ने पीएमओ से संपर्क किया तब जाकर उसकी पोल खुली। पता चला कि इस नाम का कोई अधिकारी नहीं है। वह कश्मीर के दो डीसी से भी मिल चुका है। पहले भी वह दो बार कश्मीर की यात्रा कर चुका है और दोनों बार उसने वीवीआईपी प्रोटोकॉल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- J&K: भारत-संयुक्त अरब अमीरात की निवेशक बैठक, श्रीनगर में 250 करोड़ का लागत से तैयार होगा मेगा-मॉल,  LG ने रखी आधारशिला

ये भी पढ़ें- Kathua: महिला पुलिस थाने के मुंशी को रिश्वत लेते CBI ने पकड़ा, हिरासत में हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें