फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: श्रीनगर-लेह हाईवे पर 10 से अधिक जगहों पर हिमस्खलन, मार्ग को सुचारू करने के लिए BRO के जवान डटे

Wed, 04 Jan 2023 03:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बर्फबारी होने के बाद धूप खिलने पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी समय बर्फीले तूफान या हिमस्खलन की संभावना रहती है।
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह हाईवे पर बर्फ हटाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर जोजिला पास के करीब दस से अधिक जगहों पर हिमस्खलन हुआ है। इससे मार्ग कुछ देर के लिए अस्थगित भी रहा। हाईवे को सुचारू बनाने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की 122 आरएसी के जवानों की टीम डटी हुई हैं। जवान मशीनों की मदद से सड़क से बर्फ को हटाने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीनगर-लेह हाईवे आमजन की आवाजाही के साथ ही सामरिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। बर्फबारी होने के बाद धूप खिलने पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी समय बर्फीले तूफान या हिमस्खलन की संभावना रहती है। मौसम की चुनौतियों के बीच भी बीआरओ के जवान डटे रहते हैं और मार्ग को सुचारू बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें