श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर जोजिला पास के करीब दस से अधिक जगहों पर हिमस्खलन हुआ है। इससे मार्ग कुछ देर के लिए अस्थगित भी रहा। हाईवे को सुचारू बनाने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की 122 आरएसी के जवानों की टीम डटी हुई हैं। जवान मशीनों की मदद से सड़क से बर्फ को हटाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि श्रीनगर-लेह हाईवे आमजन की आवाजाही के साथ ही सामरिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। बर्फबारी होने के बाद धूप खिलने पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी समय बर्फीले तूफान या हिमस्खलन की संभावना रहती है। मौसम की चुनौतियों के बीच भी बीआरओ के जवान डटे रहते हैं और मार्ग को सुचारू बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं।