फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी जारी, 7 जिलों में अलर्ट

Wed, 14 Nov 2018 05:40 AM IST
भाषा, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में प्रशासन ने ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद सात जिलों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी मंगलवार को जारी की।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने यहां बताया कि ताजा हिमपात के मद्देनजर बांदीपुरा, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा और गंदेरबल जिलों के हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे के लिए कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

अधिकारी ने बताया कि लोगों को हिमस्खलन के लिहाज से संवदेनशील इलाकों में ना जाने के लिए कहा गया है।

कश्मीर घाटी के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में सोमवार से हिमपात या बारिश हो रही है जिससे श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड समेत कई सड़कें बंद करनी पड़ीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें