फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: रेस्क्यू में स्थानीय लोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, प्रशासन ने ग्रामीणों की तारीफ की

Sat, 09 Feb 2019 02:14 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शव ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में जवाहर टनल के पास वीरवार की शाम को हुए हिमस्खलन में दबे पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन में स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शुक्रवार को पूरे दिन स्थानीय लोग प्रशासन और राहत एवं बचाव कार्य की टीमों के साथ जुटे रहे।
विज्ञापन


हिमस्खलन की खबर मिलते ही जवाहर टनल के आसपास के गांव वाले तड़के ही घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस व सिविल प्रशासन के साथ रेसक्यू ऑपरेशन में हाथ बंटाया। प्रशासन ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों ने बर्फ में रास्ता बनाने के साथ-साथ बर्फ को हटाने, बर्फ तले दबे लोगों को निकालने, शवों को ले जाने के साथ ही राहत कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। 

हाईवे पर 1500 से अधिक ट्रक फंसे
जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे लगातार तीसरे दिन भी बंद रहने से 1500 से ज्यादा ट्रकों के अलावा हजार से ज्यादा अन्य वाहन भी बीच रास्ते में रुके हुए है। यातायात खोलने पर फैसला शनिवार सुबह स्थिति को ध्यान में रखकर यातायात पुलिस लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें