जीजीएम साइंस कालेज के मैदान में चल रही तीन दिवसीय 27वीं जूनियर (बॉयज और गर्ल्स) आट्या पाट्या नेशनल चैंपियनशिप (खो-खो की तरह) में दूसरे दिन भी मेजबान जेएंडके को निराशा हाथ लगी। मेजबान टीम कोई भी मैच जीत नहीं पाई।
वहीं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि टीमें अगले दौर में प्रवेश पा गई हैं। दूसरे दिन के मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने दिल्ली की टीम को 10-06, 12-06 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
तमिलनाडु ने मध्यप्रदेश को 13-10, 17-12 से हराया, पुडुचेरी ने दिल्ली को 11-9, 11-9 से हराया। मणिपुर ने बिहार को 9-7, 17-15 से शिकस्त दी, पुडुचेरी ने पश्चिम बंगाल को 12-10, 11-9, से पराजित किया।