फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 29 को, जम्मू और उधमपुर में बनेंगे परीक्षा केंद्र

Thu, 26 Oct 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 29 को - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आगामी 29 अक्तूबर को आयोजन किया जा रहा है। जम्मू संभाग में परीक्षा के लिए जम्मू में एएसएल ट्यूटेरियल कच्ची छावनी और उधमपुर स्थित भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल, लाल चौक पर परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए परीक्षार्थी एडमिट कार्ड साथ लाएंगे। परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होकर डेढ़ घंटे की होगी। इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आनलाइन आवेदन दिए हैं। 
इस बार आन लाइन लिए आवेदनों के बाद सभी विद्यार्थियों को उनके ई-मेल पर एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं।

सभी विद्यार्थी ई-मेल से अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से आधा घंटा पूर्व रिपोर्ट करना होगा। एडमिट कार्ड में कोई दिक्कत होने पर विद्यार्थी घबराएं नहीं। वे अपने साथ अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें