फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान किया तो हाईवे जाम करने का प्रयास

विज्ञापन
सांबा के मुख्य चाक हाईबे पर जाम के बाद अधिकारी चालको को समझाते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के मुख्य चौक पर सुपर फास्ट यात्री बस का चालान काटने पर चालक ने बस को हाईवे के बीच रोक कर सड़क को जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए चालक हटाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माना तो पुलिस ने लाठियां भांज कर चालक को बस सहित हाईवे से हटाया और जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

डीसी रोहित खजुरिया ने बीते दिवस सख्त निर्देश दिए थे कि बसों को अड्डे पर ही खड़ा करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने को कहा था। इस निर्देश पर शनिवार को मुख्य चौक पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए। एक सुपर फास्ट यात्री बस हाईवे पर रुकी तो पुलिस ने उसका चालान काट दिया। इससे गुस्साए चालक ने बस को हाईवे के बीच टेढ़ी कर खड़ी कर दी, जिससे जाम लग गया। जिला पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर चालक को समझाना चाहा लेकिन चालक नहीं माना तो पुलिस ने उस पर लाठियां भांज कर चालक को बस सहित हटाया और जाम खोलवाया।
क्या कहते हैं अधिकारी
एक बस चालक ने बस को गलत दिशा में खड़ा कर दिया था। पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी नहीं माना तो उसका चालान काटा गया। इसके चलते हाईवे बंद करने का प्रयास किया तो पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तिलक राज भारद्वाज, डीएसपी, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें