फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैर कर लौट रहे युवक पर हमला, जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड चार में दो युवकों ने सैर कर घर लौट रहे एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल रोहित कुमार पुत्र सोम नाथ निवासी वार्ड 4 आरएस पुरा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बुधवार रात को सैर करके घर लौट रहा था। इस दौरान वार्ड के निवासी कालू पुत्र सतपाल व पप्पू पुत्र अमर नाथ ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। बाद में घायल अवस्था में उसके परिजन उसे उपजिला अस्पताल ले आए।यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें