फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस थाने में महिला पुलिस कर्मी पर हमला

Sun, 25 Aug 2024 05:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। आरएस पुरा पुलिस थाने में महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने का मामला सामने आया है। कस्बे के वार्ड में महिला से मारपीट का मामला जब आरएस पुरा थाना पहुंचा तो शिकायत करने आई महिला सहित अन्य महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मी से हाथापाई शुरू कर दी। इतने में वहां मौजूद दूसरे पुलिस कर्मियों ने महिला व उसके साथ आई लोगों ने महिला पुलिस कर्मी को छुड़वाया। थाने में हुई झड़प में वार्ड के पूर्व पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
शनिवार शाम को महिला के पति जसवीर कुमार ने कहा कि 14 साल उनकी महिला से शादी हुई थी और दो बच्चे भी हैं। पांच दिन पहले पत्नी से झगड़ा होने पर घर से चली गई थी। दो दिन पहले अपनी बहन व अन्य रिश्तेदारों को लेकर घर में आने पर उन्होंने मेरी मां पर हमला कर दिया। इसमें मेरी मां को चोटे आई। पत्नी ने आरएस पुरा पुलिस थाने में जाकर इसकी शिकायत की। जब पुलिस ने हमें बुलाया तो वहां पर पत्नी ने पहले मेरी मां पर हमला कर दिया। महिला पुलिसकर्मी के छोड़ने पर महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने के साथ हाथापाई करने पर वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस पुरा थाना प्रभारी नवीन अंगराल का कहना है कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति व सास को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। महिला व उसकी बहन ने महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। ड्यूटी के दौरान हमला करने पर महिला व उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें