फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टैक्सी चालक की हत्या में संलिप्त अंतरराज्यीय अपराधियों का गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया, 10 हरियाणा और एक पंजाब का रहने वाला
विज्ञापन

-एसएसपी ने टैक्सी चालकों को वाहनों में सीसीटीवी लगाने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। टैक्सी चालक मंगल सिंह की हत्या में संलिप्त 11 सदस्यीय अंतरराज्यीय अपराधियों के एक गिरोह को जम्मू पुलिस ने हरियाणा के रतिया फतेदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई इनोवा गाड़ी को भी बरामद किया है।
आरोपियों ने हत्या के बाद इनोवा से जम्मू-कश्मीर का नंबर मिटाकर उस पर हरियाणा की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। सभी आरोपियों को शनिवार को जम्मू लाया गया जिसके बाद न्यायालय से उनकी रिमांड ली गई। एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि 19 अगस्त को टैक्सी चालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जांच के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इसमें एक टीम को कटड़ा जबकि एक टीम को मंगल सिंह की इनोवा गाड़ी के पीछे भेजा गया। कटड़ा गई टीम ने कॉल डेटा रिकॉर्ड, होटल रिकॉर्ड एकत्र किए जो इस जांच के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी सुराग थे।
विज्ञापन

एसएचओ नगरोटा के नेतृत्व में टीम वाहन के पीछे हरियाणा गई। टीम ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से कई स्थानों पर छापेमारी की। इसमें अपराध षड्यंत्र व शरण में शामिल 11 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई। छीनी गई इनोवा जेके02बीजी7407 भी बरामद कर ली गई। उन्होंने कहा कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि तीन लोगों की हरियाणा में आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। इन्होंने कटड़ा में ही अपहरण की साजिश रची और फिर चालक की हत्या कर दी। एसएसपी ने टैक्सी चालकों को निडर होकर काम करने को कहा है। साथ अपने वाहनों में सीसीटीवी लगाने के साथ संदिग्ध यात्री दिखने पर पुलिस को सूचित करने को कहा।
एसएसपी ने कहा कि हरियाणा में आरोपियों को पकड़ने के समय क्राॅस फायरिंग नहीं हुई थी। आरोपियों को डराने के लिए हवाई फायरिंग की गई थी। बता दें कि लापता टैक्सी चालक का शव चार दिन बाद शुक्रवार को क्षत-विक्षत हालत में बजालता के जंगल में गहरी खाई में मिला था।

मंगल ने बहन को फोन कर बताया था दो बजे घर पहुंचेगा

एसएसपी जोगिंद्र सिंह ने कहा कि चालक मंगल सिंह ने अंतिम बार अपनी बहन को फोन किया था। उसने दो बजे घर आने की बात कही थी। उस दिन रक्षाबंधन था। अंतिम बार बहन से बात होने के बाद चालक का फोन बंद हो गया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये एक ब्लाइंड केस था। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, शनिवार को मंगल सिंह के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


इन लोगों को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार किए आरोपियों में गुरप्रीत उर्फ गोपी, सुखविंदर सिंह उर्फ प्रीत, गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक, गुरदीप सिंह उर्फ बाना, लकी सिंह, साहिल उर्फ तारा सिंह, अर्जुन उर्फ कटिया, लकी सिंह, गोपाल कुमार उर्फ गोपी, गुरजीत सिंह सभी नागल तहसील, रतिया, जिला फतेहाबाद हरियाणा। एक आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ काला निवासी खुसला सरदुलगढ़ पंजाब का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें