फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर हमला, सीआरपीएफ का SI घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला। इस दौरान सीआरपीएफ के एक अधिकारी के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


घटना जिले के बिजबिहाड़ा के आरवानी इलाके की है, जहां मंगलवार शाम करीब छह बजे एक सूचना के आधार पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स(आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी) और सीआरपीएफ की 90 बटालियन ने संयुक्त तलाशी अभियान छेड़ा।

इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलाने के साथ हथगोले से हमला बोल दिया। जिससे सीआरपीएफ का एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

दो आतं‌‌क‌ियों के ‌छ‌िपे होने की खबर

हमले की पुष्टि करते हुए सीआरपीएफ के प्रवक्ता भावेश चौधरी ने बताया कि सीआरपीएफ की 90 बटालियन के सब इंस्पेक्टर बर्नाड शॉ घायल हुए हैं।

उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चौधरी ने बताया कि इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को पूरी तरह से घेरे में रखा गया है।

इलाके में आतंकियों की तलाश जारी है। सीआरपीएफ अध‌िका‌र‌ियों का कहना है क‌ि सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है ताक‌ि कोई भी आतंकी फरार न हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें