फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, सर्च आपरेशन जारी

Thu, 31 May 2018 06:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के काजियाबाद के जंगलों में आतंकियों ने बुधवार की देर रात सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी भाग खड़े हुए। हमले में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी इलाके से गुजर रही थी तभी आतंकियों के एक ग्रुप ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से भारी फायरिंग होती रही। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकी भाग निकले। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश की जा रही है। 

उधर, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा पुलिस स्टेशन के बाहर संदिग्ध हलचल देखकर संतरी ने हवाई फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। कुलगाम जिले के खुडवानी इलाके में भी फायरिंग की आवाज सुनी गई। बताते हैं कि संदिग्ध हलचल के बाद सेना ने हवाई फायरिंग की थी। पुलवामा जिले के त्राल के गुलशनपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कासो चलाया गया। सभी इंट्री तथा एक्जिट प्वाइंट्स को सील कर तलाशी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें