फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के अनंतनाग में लगातार तीसरे दिन आतंकी हमला, सेना के काफिले पर फायरिंग

Sun, 18 Jun 2017 12:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में लगातार आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। आतंकियों के दुस्साहस की पराकाष्ठा ये है कि खुद सीएम के गृह क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित बिजबेहड़ा में सेना के एक काफिले पर रविवार को गोलीबारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी वारदात में अब तक किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद से इस पूरे इलाके को घेर कर सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार आतंक के निशाने पर दक्षिण कश्मीर

लगातार हो रही हैं आतंकी वारदात - फोटो : Demo Photo
लश्कर कमांडर जुनैद मट्ट के मारे जाने से बौखलाए आतंकियों ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी दक्षिणी कश्मीर में सेना और सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाया। आतंकियों ने अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में सिकोप कांप्लेक्स में हमला किया, जहां सेना और सीआरपीएफ के जवान ठहरे हुए हैं।

इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कैंप पर किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ है। सुबह सीआरपीएफ कैंप के पास फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। 

जानकारी के अनुसार सुबह यह खबर आई कि आतंकियों ने सिकोप कांप्लेक्स पर हमला कर दिया है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चेबंदी कर ली। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, इसमें कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस का कहना है कि कैंप पर हमला नहीं हुआ था, बल्कि कहीं अन्यत्र फायरिंग हुई थी। आवाज सुनकर कैंप पर हमले का भ्रम हो गया था। ज्ञात हो कि आतंकियों ने शुक्रवार को अच्छाबल इलाके में पुलिस दल पर हमला किया था जिसमें एक एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। वीरवार को भी आतंकियों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें