पुलवामा। संदिग्ध आतंकियों ने सीआरपीएफ व पुलिस के संयुक्त नाके पर ग्रेनेड हमला किया। हांलाकि ग्रेनेड में धमाका नहीं हुआ और वह लक्ष्य से चूक गया। हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। बाद में बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया।