अनंतनाग। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में वीरवार की सुबह आतंकियों ने सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। कनेलवान गांव के पास आतंकियों ने पार्टी पर फायरिंग की। सतर्क जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन तब तक आतंकी मौके से भाग निकले। इस बीच पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। ज्ञात हो कि इससे पहले मंगलवार को भी आतंकियों ने बिजबिहाड़ा में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था, जिसमें एक हेड कांस्टेबल शिवलाल नीतम शहीद हो गया था।