फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईमंडाल में युवक पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तवी चौथे पुल के पास फ्लाईमंडाल में तेजधार हथियार से लैस तीन लोगों ने एक स्थानीय युवक पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे इलाज के लिए जीएमसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक रेशव निवासी फ्लाईमंडाल काम पर जा रहा था। जैसे ही वह तवी चौथे पुल पर पहुंचा तो दो से तीन लोगों ने उस रास्ते में ही रोक लिया। बहस शुरू कर दी। जब रेशव ने विरोध किया तो उस पर तेजधार हथियारों से एक साथ वार करना शुरू कर दिया। पुल पार कर रहे लोग एकत्रित होने लगे। आरोपी लोगों को आता देख फरार हो गए।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसका प्राथमिक इलाज किया गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक युवक ने पुलिस को बयान नहीं दिया है कि हमला करने वाले कौन थे। युवक बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस की टीम अमृतसर बयान दर्ज करने के लिए रवाना हो गई है। मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें