फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रंजिश के चलते युवक को किया लहूलुहान

Sun, 09 Jul 2023 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान हरविंद्र सिंह पुत्र तरविंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर दस आरएस पुरा के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच में से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त युवक गांव खंभ में था, जहां रंजिश के चलते पांच युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घायल को उपिजला अस्पताल आरएस पुरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अमृतसर (पंजाब) ले गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनकी पहचान सन्नी, जुंगी और अर्जुन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी पवन डोगरा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें