पिछले सप्ताह से लगातार सरकारी छुट्टियों के चलते तमाम कार्यालय और सरकारी
कामकाज बंद है। त्योहारी महीना होने पर लोगों ने इतने पैसे अपने एकाउंट से निकलवाए कि शहर की तमाम एटीएम ही खाली हो गईं।
एटीएम
खाली होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिन लोगों को
जानकारी थी कि लगातार सरकारी छुट्टियां आ रही हैं, उन्होंने पहले से ही बैंकों से जरूरत तक की नकद राशि निकलवा ली थी।
दूसरी ओर त्योहारों के मौसम में शापिंग और अन्य जरूरत के सामान की खरीदारी करने के लिए लोगों को एटीएम का आउट आफ आर्डर का अभाव झेलना पड़ा।
सतवारी
स्थित जेएंडके बैंक, एसबीआई बैंक, कच्ची छावनी में स्थित एसबीआई बैंक,
जेएंडके बैंक, पीएनबी बैंक, गांधी नगर और अन्य इलाकों में कई सारी एटीएम खाली हो गए हैं। अब लोगों को पैसे निकालने के लिए दिक्कतें आ रही हैं।