मुख्यमंत्री महबूबा से बात करते अतहर आमिर-उल-शफी
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आईएएस 2015 परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहे अतहर आमिर-उल-शफी से मुलाकात कर उपलब्धि की सराहना की।
महबूबा ने कहा देवीपोरा जैसे इलाके से 23 वर्षीय युवा ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर जम्मू कश्मीर का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा यह सफलता कई मायनों में महत्वपूर्ण है।
अतहर ने लगातार दूसरी बार परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वहीं इस सफलता से अन्य युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।
महबूबा ने कहा अब युवाओं की नजरें अतहर और शाह फैजल पर टिक गई हैं। उन्हें रोल माडल की तरह देख रहे हैं। कड़ी मेहनत और खुद में भरोसे के बूते सफलता कैसे हासिल की जा सकती है इसका उदाहरण सभी को प्रेरित करने वाला है। मुख्यमंत्री ने अतहर से कहा कि वह आईएएस अफसर बनने के बाद लोगों को न्यायसंगत और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करें।