फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा के चलते इस बार अमरनाथ यात्रा का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Thu, 11 Aug 2016 02:35 PM IST
अमित वर्मा, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पिछले तेरह वर्ष में इस बार अमरनाथ यात्रा में सबसे कम श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को गए। अब तक 2.19 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंच चुके हैं। रक्षाबंधन पर यात्रा की समाप्ति के लिए सिर्फ आठ दिन शेष बचे हैं। 
विज्ञापन


जिससे ढाई लाख तक भी यह आंकड़ा पहुंचना मुश्किल है। कश्मीर हिंसा से यात्रियों की संख्या में लगातार कटौती हुई है। घाटी में खराब हालात ने देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को कदम रोके हैं। उपद्रवियों द्वारा यात्रियों को कई बार निशाना बनाने की कोशिशें की गईं। 

इससे पूर्व वर्ष 2007 में तीन लाख से कम 2.96 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंचे थे। जबकि वर्ष 2011 में 45 दिन की यात्रा में आलटाइम रिकार्ड 6.36 लाख यात्रियों ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के खराब हालात ने रोके बाबा के भक्तों के कदम

- फोटो : Amar Ujala
दो जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के कुछ दिन बाद ही घाटी में कुख्यात आतंकी बुरहान की मुठभेड़ में मौत के बाद हालात खराब हो गए। पिछले कई हफ्तों से घाटी में तनाव बरकरार है। यात्रा के 21 दिन बाद ही  पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से रोजाना दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या घटकर औसत पांच हजार के करीब रह गई थी। 

लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या लगातार गिरती गई और आखिर में दो से तीन सौ ही श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंच रहे हैं। कश्मीर में तनावपूर्ण हालात के चलते अमरनाथ यात्रा को पांच बार रोकना पड़ा। रामबन और बनिहाल के बीच कई बार यात्रियों को रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजारनी पड़ी। 

सुरक्षा कारणों से पारंपरिक पहलगाम रूट पर भी कई दिन यात्रा बंद रखी गई, जिससे बालटाल से ही यात्रियों को पवित्र गुफा तक पहुंचना पड़ा। इस बार मौसम ने यात्रा में ज्यादा रुकावट नहीं डाली है। अमूमन हर बार खराब मौसम के कारण हाईवे बंद होने से यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। 


वर्ष        श्रद्धालु (लाख)      
2001    1.09 लाख 
2002          1.10
2003           1.70
2004            4.00  
2005            3.88
2006             3.47
2007             2.96 
2008             5.33   
2009            3.81
2010          4.55   
2011         6.36 (रिकार्ड)          
2012         6.20              
2013         3.53    
2014        3.72                      
2015        3.52  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें