फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल का पारा माइनस 15 तक लुढ़का

Tue, 12 Jan 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के पर्वतीय इलाकों खासतौर से गुलमर्ग, पहलगाम में बर्फबारी से तापमान और लुढ़क गया है। कश्मीर के अधिकांश इलाके शीत लहर की चपेट में हैं। जम्मू में सोमवार को सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन


दोपहर को मौसम ने करवट ली। आसमान पर हलके बादल छा गए। रियासत में कारगिल न्यूनतम तापमान 15.2 रिकार्ड के साथ सबसे ठंडा रहा। कारगिल में इस सीजन में पहली बार पारा माइनस 15 के पार लुढ़का है।

लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में रियासत का मौसम करवट बदल सकता है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, काजीगुंड में माइनस 3.2, पहलगाम में माइनस 5.8 व कुपवाड़ा में माइनस 3.2 रिकार्ड किया गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कटड़ा में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें