फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सम्मेलन में चुनाव की तैयारियों पर मंथन

Tue, 05 Aug 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने सोमवार को त्रिकुटा भवन अंबफला में पूर्णकालिक सम्मेलन किया। इस एक दिवसीय सम्मेलन में विधानसभा चुनाव के दौरान रियासत के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूर्णकालिक भेजे जाने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा अगले चार महीनों के दौरान पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 44 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है। ऐसे में लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं पर अहम जिम्मेदारी होगी।

इस अवसर पर महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है कि समाज के ऐसे लोगों को दायित्व सौंपा जाए, जो कि स्वेच्छा से पार्टी के लिए कार्य करना चाहते हैं। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के महासचिव और जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौड़ और भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी सत शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें