फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में जीत का मंत्र दे गए राजस्थान के तीन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।  इससे पूर्व चतुर्वेदी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीन संसदीय सीटों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


इससे उन्हें लग रहा है कि भाजपा को चुनाव बाद गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी और अपने बलबूते पर भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भारतीयों की पार्टी है और देश के 125 करोड़ भारतीय हैं।

यह विचार कर भाजपा केंद्र और कई राज्यों में सरकार चला रही है और अब जम्मू कश्मीर की बारी है। इस अवसर पर भाजपा विधायक अशोक खजूरिया, जिला प्रधान राजेश गुप्ता आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनने पहुंचे

विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 44 प्लस के तहत तैयारियों में जुटी भाजपा की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनने वीरवार को राजस्थान के तीन मंत्री सामाजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी, खाद्य आपूर्ति मंत्री भीम सिंह बदाना और कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी जम्मू पहुंचे।

इनमें से  सामाजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र, खाद्य आपूर्ति मंत्री भीम सिंह बदाना ने अखनूर विधानसभा क्षेत्र और कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जन संपर्क तेज करने की नसीहत भी दी। जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की अरोड़ा बंस सभा में हुई बैठक में सामाजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर यह फैसला लिया है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अब की बार भाजपा की सरकार बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें