सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने जम्मू कश्मीर में तैनात सैन्य कमांडरों से लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और आतंकियों के खिलाफ दबाव की रणनीति बनाए रखने को कहा। सुहाग सैन्य कमांडरों की कांफ्रेंस के दूसरे और अंतिम दिन अफसरों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में खलल न डाल सकें इसके चलते उनके खिलाफ लगातार दबाव की रणनीति अपनाए रखने की जरूरत है।
कांफ्रेंस के दौरान बाहरी सुरक्षा के मुद्दों पर जनरल सुहाग ने कहा कि उपमहाद्वीप में बदलते माहौल में सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए सुरक्षा की लगातार समीक्षा करने और आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है ताकि देश के सुरक्षा पर विपरीत असर न पड़ सके।