फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विधानसभा चुनावों से हट सकते हैं बादल

Fri, 17 Oct 2014 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत, चुनाव आयुक्त नाजिम जैदी और एचएस ब्रह्मा शनिवार को पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि दौरे के समय आयोग की टीम विधानसभा चुनाव पर अहम घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में चुनाव आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमंग नरूला के अलावा मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे, पुलिस महानिदेशक के राजिंद्रा सहित चुनाव से संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी।

संबंधित अधिकारियों से चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत का एसकेआईसीसी श्रीनगर में दोपहर सवा तीन बजे पत्रकार वार्ता का भी कार्यक्रम है। इसमें आयोग की टीम जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर अहम घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


एक दिवसीय दौरे के बाद आयोग की टीम वापस लौट जाएगी। उप मुख्य चुनाव अधिकारी रछपाल सिंह का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में भारतीय चुनाव आयोग की टीम शनिवार को चुनाव तैयारियों का जायजा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें