फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एशियाई खेल के लिए चीन रवाना हुए कुलदीप गुप्ता

Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कबड्डी में तकनीकी प्रतिनिधि कुलदीप कुमार गुप्ता मंगलवार को चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के लिए रवाना हुए। एशियाई कबड्डी महासंघ के महासचिव मुहम्मद सरवर राणा ने कुलदीप कुमार गुप्ता को 19वें एशियाई खेलों में तकनीकी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया था।
इससे पहले कुलदीप ने जुलाई 2023 के महीने में चीन के हांगझू में ही तकनीकी प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लिया था। वे जून महीने में आयोजित कबड्डी टेस्ट मैचों में भी तकनीकी प्रतिनिधि थे। कुलदीप 2002 में बुसान (कोरिया) में आयोजित 14वें एशियाई खेलों, 2010 में चीन में 16वें एशियाई खेलों और भारत में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कई बार तकनीकी अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्ता पूरे भारत में सहकारी बैंकों के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें चीन के हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में तकनीकी प्रतिनिधि के रूप में इतना प्रतिष्ठित कार्यभार सौंपा गया है। वर्तमान में कुलदीप कुमार गुप्ता द सिटीजंस कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जम्मू (जेएंडके) में मुख्य प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें