अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख एवं कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी और उसकी निजी सचिव सोफी फहमीदा पर सोमवार को पीएसए के तहत कार्रवाई करते हुए कोट भलवाल जेल में शिफ्ट किया गया।
आसिया पर पीएसए लगने के बाद उसके संगठन ने इस निर्णय की निंदा की। गौरतलब है कि आसिया को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से उसे लगातार हिरासत में रखा गया है।
गौरतलब है कि कश्मीर के अलगाववादी संगठनों में से एक दुख्तरान ए मिल्लत की प्रमुख आसिया को पूर्व में भी हिंदुस्तान के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोपों में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।