फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन से लेकर अंतिम सांस तक रहे दोस्त: पटनीटॉप जा रहे थे अशोक और सुनील; सड़क हादसे में दो जिगरी यारों की गई जान

Sat, 14 Jun 2025 06:50 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार


रठाना गांव के तीन दोस्त पटनीटॉप घूमने निकले थे, लेकिन हादसे में अशोक और सुनील की मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों की बचपन से गहरी दोस्ती थी और उनका अंतिम संस्कार भी एक साथ हुआ।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरनिया के रठाना गांव में दो दोस्तों के शव एक साथ पहुंचने ही पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। दोनों के घर में कोहराम मच गया। इस दौरान चीत्कार से हर आंखा नम हो गई। परिवार के सदस्यों को लोग देर तक संभालते और ढांढस बंधाते रहे। बचपन की दोस्ती की गाड़ी अंतिम यात्रा के साथ थम गई।

विज्ञापन


रठाना गांव के तीन दोस्त अशोक कुमार, सुनील कुमार और श्याम सिंह वीरवार देर रात पटनीटॉप घूमने के लिए निकले थे। अभी वह उधमपुर के मांड क्षेत्र में पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें अशोक कुमार और सुनील कुमार की मौत गई, जबकि तीसरा दोस्त श्याम सिंह गंभीर घायल हो गया।

श्याम सिंह की हालत भी शुक्रवार तक गंभीर बनी हुई थी। उसे उपचार के लिए प्रदेश से बाहर ले जाया गया है। अशोक कुमार और सुनील कुमार में गहरी दोस्ती थी। दोनों हर वक्त साथ नजर आते थे।अशोक ऑटो चालक था, जबकि सुनील फाइनेंस कंपनी का कर्मी था। अशोक का एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि सुनील कुमार की एक बेटी है।
विज्ञापन


दोनों की मौत से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। दोनों की दोस्ती की मिसाल पूरा गांव देता है। दोनों स्वभाव से भी बहुत अच्छे थे। अशोक विदेश जाने की तैयारी में था। उसने वीजा के लिए आवेदन भी कर रखा था। लगभग औपचारिकताएं पूरी हो गई थीं। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ रठाना गांव में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें