फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, मंत्री के जाते ही बंद हुईं अस्पताल की लिफ्टें

Sat, 18 Oct 2014 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जीएमसी में शुक्रवार को आम दिनों के मुकाबले अलग ही नजारा दिखा। स्वास्थ्य मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने कई जगह उद्घाटन करना था, जिसके चलते कई यूनिटों में जबरदस्त फूलों से सजावट की गई थी। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर कैंटीन के साथ नई लिफ्ट का रिबन भी मंत्री ने काटा, लेकिन मंत्री के जाते ही दोनों लिफ्टें बंद कर दी गईं।
विज्ञापन


यह अव्यवस्था देखकर मरीजों के साथ तीमारदारों ने रोष जताया। उनका कहना था कि अगर लिफ्टें चलानी ही नहीं थी तो उनका उद्घाटन करने का दिखावा क्यों किया गया। जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतन पाल का कहना है कि नई लिफ्ट में आधुनिक तकनीक लगाई गई हैं, जिससे अस्पताल के लिफ्ट आपरेटरों को कंपनी की ओर से प्रशिक्षण देने में एक-दो दिन लग जाएंगे।

इसके बाद लिफ्टें बहाल हो जाएंगी। ग्राउंड फ्लोर पर कैंटीन वाली पेशेंट लिफ्ट का सुबह स्वास्थ्य मंत्री ने लाल फीता काटा। इसके बाद तमाम अधिकारी और मंत्री लिफ्ट से ऊपर भी गए, लेकिन करीब एक घंटे बाद लिफ्ट बंद कर दी गई। नई लिफ्ट के साथ दूसरी पुरानी लिफ्ट भी बंद हो गई।
विज्ञापन


इसका कारण नई लिफ्ट के साथ दोनों लिफ्टों का एक ही सरवर बताया गया। प्रिंसिपल कार्यालय की ओर से ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित पिछले कई महीनों से बंद पड़ी लिफ्ट भी मंत्री के आने पर दौड़ने लगी। इसी लिफ्ट से होकर स्वास्थ्य मंत्री पांचवें फ्लोर पर पैथोलाजी विभाग में हीमोफीलिया केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

बताया जाता है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से मेनटेनेंस चार्जेस न देने के कारण इन लिफ्टों को बंद रखा गया था, लेकिन अब यह देखना है कि यह लिफ्ट भी कब तक आन रहती हैं। इसी लिफ्ट से पांच फ्लोर तक कई प्रमुख विभागों में मरीजों के साथ स्टाफ को पहुंचना पड़ता है। इसमें पैथोलाजी, माइक्रोबायोलाजी सहित कई प्रमुख विभाग स्थापित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें