बिश्नाह। जिला स्पेशल फोर्स की टीम और बिश्नाह पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ महिला और एक युवक को पकड़ लिया। महिला कस्बे के वार्ड नंबर-5 की रहने वाली ममता देवी और रोहित गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 13 बिश्नाह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला ममता पर काफी अरसे से पुलिस की नजर थी। वह बहुत पहले से नशे के धंधे में लिप्त थी। कस्बे में पार्क वाला मोहल्ला नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। ब्यूरो