सांबा। पुलिस ने मानसर में नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया है। उससे 18 किलो पोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी मानसर की टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान श्रीनगर की ओर से आ रहे एक गैस टैंकर को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान 18 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी ड्राइवर मो. फजल भट्ट निवासी धरसकरी जिला राजोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार कि आरोपी पुलिस से बचने और मुनाफे के लिए गैस टैंकर में कश्मीर से पंजाब तक चूरा पोस्त की तस्करी कर रहा था। चालक की सीट के पीछे रखे बक्से में नशे को छुपाया गया था। उससे पूछताछ जारी है।