बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने मवेशी तस्करी का प्रयास विफल किया है। एक ट्रक जम्मू की ओर जा रहा था। सिडको चौक के पास पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक आगे निकल गया और साइड पर खड़ा करके चालक फरार हो गया। पुलिस ने तलाशी ली और उसके अंदर से मवेशियों को पाया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया, और मवेशियों को छुड़ाकर दूसरी जगह पहुंचाया। पुलिस की एक टीम देर रात तक चालक की तलाश करती रही। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद