बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने दो दिन के अंदर ही चोरी के मामले को सुलझा लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार स्वर्ण कृष्ण कुमार ने पुलिस को लिखित दी कि पटली मोड़ क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर गैराज की दुकान है। वहां से ट्रैक्टर की मरम्मत का सामान चोरी कर लिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को तीन लोगों पर शक हुआ और उनकी रेकी शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सिडको चौक से गिरफ्तार किया, और सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी पहचान विपिन शर्मा, गणेश प्रसाद और अमित शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को साथ लेकर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। सब इंस्पेक्टर विनीत रुकबाल की अगुवाई में इस मामले को हल किया गया है। संवाद