सांबा। पुलिस ने थाना घगवाल क्षेत्र में 14 मवेशियों को छुड़ाकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पशुओं के अवैध परिवहन के संबंध में सूचना पर कार्रवाई करते हुए घगवाल थाना प्रभारी विजय वर्मा की देखरेख में टपियाल के हाईवे पर नाका लगाया। इस दौरान एक ट्रक जेके 02 एक्यू/ 2395 को रुकने का संकेत दिया गया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज कर दिया, लेकिन नाका प्वाइंट से कुछ मीटर की दूरी पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच के बाद वाहन से 14 पशु मिले। चालक रफाकत अली निवासी सूरूइंसर तहसील, सांबा को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। संवाद