अखनूर..... कस्बे के कामेश्वर मंदिर में बूढा अमरनाथ
अखनूर। कामेश्वर मंदिर में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के जत्था का मंगलवार सुबह भव्य स्वागत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह सहित अन्य हिंदू संगठनों ने किया। जम्मू से श्रद्धालुओं के जत्थे के आगमन पर उपस्थित हिंदू संगठनों ने भगवान शिव के जयघोष लगाए।
श्रद्धालुओं को सुबह चाय पानी के अलावा नाश्ता कराया गया। श्रद्धालुओं को क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों कामेश्वर मंदिर, पांडव गुफा और ऐतिहासिक जियो पोता घाट, चंद्र भागा नदी के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत भगवा रंग का झंडा फहरा कर जत्थे को रवाना किया। पूर्व मंत्री दलजीत सिंह ने बताया ऐतिहासिक बूढ़ा अमरनाथ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ रवाना की गई। इस अवसर शिवसेना नेता रवि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश भगत, मोहन लाल आदि मौजूद थे। संवाद