सांबा। पुलिस ने रामगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के अनुसार थाना रामगढ़ में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में कार्रवाई करते हुए, इंस्पेक्टर आशा नंद के नेतृत्व में पुलिस ने एसडीपीओ विजयपुर की देखरेख में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
इनमें अक्षय शर्मा निवासी गुडवाल तहसील रामगढ़ जिला सांबा, रोहित बलोरिया निवासी विजयपुर, साहिल शर्मा निवासी रंगूर कैंप तहसील रामगढ़ जिला सांबा शामिल हैं। पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों ने उक्त मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके खुलासे पर एक मोटरसाइकिल न. जेके 21 एच 2244 को भी बरामद किया गया है। जिसे वारदात के दौरान छीन लिया गया था। आगे की जांच जारी है। पूरे ऑपरेशन को एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन की देखरेख में अंजाम दिया गया।