सांबा। पुलिस ने मंगलवार को एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर तीन मवेशियों को मुक्त कराया है। एसएसपी के अनुसार सुपवाल पुलिस ने एक ऑटो लोड कैरियर पंजीकरण संख्या पीबी 06 बीबी/ 8468 को जांच के लिए रोका। जांच में उसमें तीन पशु मिले, जिन्हें बिना अनुमति के ले जाया जा रहा था। चालक सुंबिंदर सिंह निवासी बिधिपुर जट्टान तहसील आरएस पुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद