घगवाल। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए घगवाल क्षेत्र में 10 पशुओं को मुक्त कराकर तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर दिया। इस दौरान दो वाहनों को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार पशुओं के अवैध परिवहन के संबंध में सूचना पर कार्रवाई करते हुए, नाका टपियाल में पंजीकरण संख्या जेके 08 बी/ 9624 को जांच के लिए रोका। इस दौरान उक्त वाहन के अंदर बिना अनुमति के पांच पशु लदे पाए गए। इसी तरह के अन्य मामले में घगवाल पुलिस ने नाके में पांच पशुओं को बचाया। जिन्हें टाटा योद्धा पिकअप में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।