सांबा। नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। एसएसपी के अनुसार पुलिस ने सिडको चौक में वाहन चेकिंग के दौरान पंजीकरण संख्या जेके 21 एफ/ 2893 वाली मोटरसाइकिल को रोका। जांच के दौरान पॉलीथिन में लिपटा लगभग 3.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा पदार्थ बरामद किया गया, जिसे उक्त बाइक के स्पीडोमीटर के पास छुपाया गया था। पुलिस ने मामला दायर कर आरोपी अब्दुल कयूम निवासी चक मंगा गुजरां, सांबा को गिरफ्तार कर लिया। संवाद