फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का हत्या के प्रयास का मामला सुलझाने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने रामगढ़ थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार 2 फरवरी को रामगढ़ पुलिस में तैनात एक एसपीओ अरुण कुमार पर अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए जीएमसी जम्मू स्थानांतरित कर दिया गया। रामगढ़ थाने में इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने एसएचओ रामगढ़ इंस्पेक्टर आशा नंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इसकी देखरेख एसडीपीओ विजयपुर विशाल मन्हास ने की। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा। अंत में नानके चक सांबा से आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रंजू चौधरी निवासी कठार, रामगढ़, अतुल चौधरी निवासी त्रिंडी कैंप रामगढ़, वासुदेव निवासी शहजादपुर रामगढ़ के रूप में हुई। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें