फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकोटिक्स तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ क्विंटल भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। मंगलवार को मानसर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.5 क्विंटल भुक्की बरामद की है। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर मानसर की एक पुलिस पार्टी ने वाहन जांच के दौरान एक वाहन ट्रक न. जेके 03 ई-6766 को रोका। उक्त ट्रक की जांच के दौरान प्लास्टिक के आठ बोरे भुक्की से भरे पाए। इनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 15-20 किलोग्राम है। जो कच्चे ऊन की अन्य प्लास्टिक की बोरियों के नीचे छुपाया गया था। पुलिस ने चालक फिरदौस अहमद यातू निवासी शेखपुरा मोरन, पुलवामा को गिरफ्तार कर लिया। वाहन सहित प्रतिबंधित सामग्री भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें