सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने मंगलवार को एक टिप्पर सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार रख अंब टाली की पुलिस ने गश्त के दौरान एक टिप्पर को पकड़ा, जो बिना अनुमति के निर्माण सामग्री (रेत) ले जा रहा था। पुलिस न उसे सीज कर आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया। संवाद