सांबा। पुलिस ने भगोड़ों, अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए उधमपुर के मजालता से एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2016 में सांबा थाने में दर्ज प्राथमिकी में वांछित था। एसएसपी के अनुसार सांबा थाने की पुलिस टीम ने इस मामले में राजकुमार निवासी सोनल तहसील मजलता, उधमपुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी अपराध करने के बाद से गिरफ्तारी से बच रहा था। उक्त भगोड़े को न्यायालय में पेश कर कठुआ जेल भेज दिया गया। संवाद