फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घगवाल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसते हुए गिरोह के तीन लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की। उनके खुलासे पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की।
विज्ञापन

घगवाल थाने घगवाल में दर्ज वाहन चोरी के मामलों में चल रही जांच को गति देने के लिए एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने डीएसपी मोहम्मद उस्मान की देखरेख में एक टीम का गठन किया। इसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की विशेष टीम ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की आठ बाइकें बरामद करने में सफलता हासिल की। वाहन चोर गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों में मस्कीन अली निवासी लखनपुर, कठुआ, मोहम्मद रफी निवासी प्लाई तहसील हीरानगर, कठुआ, राशिद अली पुत्र शेत्तो निवासी खुई ब्लास्सा तहसील हीरानगर, कठुआ शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ पर अन्य जिलों से चोरी की बाइक की बरामदगी की गई। बरामद वाहनों में चार स्पेलेंडर बाइक, एक बजाज डिस्कवर, 2 टीवीएस अपाचे, एक बजाज सीटी 100 बाइक शामिल हैं
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सांबा पुलिस ने हाल ही में थाना बाड़ी-ब्राह्मणा के अधिकार क्षेत्र में चोरी के 12 वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें