फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कुख्यात अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेशों पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के अनुसार आरोपी योगेश्वर सिंह निवासी गुड़ा सलाथिया तहसील विजयपुर और शिव राज सिंह निवासी गुड़ा सलाथिया तहसील विजयपुर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसके लिए क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन

दोनों आरोपी कुख्यात अपराधी हैं। लगातार कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। वह शांतिपूर्ण माहौल के लिए खतरा बन गए हैं और सार्वजनिक शांति के लिए भी बड़ा खतरा बन गए हैं, जिससे अधिकारियों को उन्हें पीएसए के तहत गिरफ्तार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके अलावा दोनों आरोपी नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल हैं। जो युवा पीढ़ी के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं। उनके शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। आरोपी योगेश्वर सिंह को जिला जेल अंबफला जम्मू भेज दिया गया है। शिव राज सिंह कठुआ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें