सांबा। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से ले जा रहे 130 बोरी पॉलिथीन जब्त की है। एसएसपी के अनुसार पुलिस की एक पार्टी ने सांबा क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग ड्यूटी करते हुए एक कैंटर न. आरजे 02 जीए 7259 को रोका। वह गुजरात से श्रीनगर जा रहा था। जांच के दौरान 130 बोरी पॉलिथीन जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 20-25 किलोग्राम था। बिना दस्तावेज के लदे पाए गए। अन्य सामानों की बोरियों के नीचे चतुराई से छिपाए गए। वाहन चालक सुखविंदर सिंह निवासी अबोहर पंजाब को हिरासत में लेकर कार्रवाई के लिए मामला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंप दिया गया। संवाद