सांबा। पुलिस ने गुमशुदा महिला को श्रीनगर से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सुपवाल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बाढ़ा की एक 36 वर्षीय महिला के गुमशुदा होने का मामला दायर किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांपोर श्रीनगर से महिला को ढूंढ निकाला। आरोपी अशवनी कुमार निवासी बुधवाल विजयपुर को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। संवाद