मूर्ति स्थापना दिवस के मौके पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
आरएस पुरा। देवी द्वारा मंदिर में महाकाली की मूर्ति स्थापना दिवस शुक्रवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस दौरान मंदिर में सुबह हवन यज्ञ हुआ उसके उपरांत सत्संग हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने मां महाकाली का गुणगान किया और देश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रदीप कुमार, वरिंदर कुमार, सुरेंद्र बोला, पवन तथा हनी खन्ना ने बताया कि मूर्ति स्थापना दिवस हर साल श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। संवाद